फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश की 1.12 लाख लोकेशन में से मात्र 3 फीसदी की गाइड लाइन में 0.94 प्रतिशत की वृद्धि

Wed, 06 Nov 2024 10:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के लिए गाइडलाइन की दरों में बढ़ोतरी का अनुमोदन कर दिया है। भोपाल का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद पुन: प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में संपत्तियों के पंजीयन की 1.12 लाख लोकेशन में से मात्र 3 फीसदी (3360) लोकेशनों की गाइड लाइन में 0.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। भोपाल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव होल्ड पर रखा गया है तो उपचुनाव के कारण श्योपुर व सीहोर के प्रस्ताव आचार संहिता के कारण अटक गए।  मध्य प्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों और उनके पुनरीक्षण नियम, 2018 के नियम-9 के तहत वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए अचल संपत्ति के बाजार मूल्य की गाइड लाइन के अनुमोदन के लिए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड/महानिरीक्षक पंजीयन, मध्य प्रदेश ने की। इसमें प्रदेश भर की जिला मूल्यांकन समितियों के प्रस्तावों पर विचार के बाद उन्हें मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए गाइड लाइन तैयार करते समय ऐसी समस्त लोकेशन जहां गाइड लाइन दरें वास्तविक दरों से काफी कम हैं एवं जहां गाइड लाइन मूल्य से अधिक मूल्यों पर दस्तावेज पंजीबद्ध हो रहे हैं, ऐसी लोकेशनों का विभिन्न मापदंडों जैसे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नवीन ले-आउट,अकृषिक प्रयोजन हेतु व्यपवर्तन की जानकारी, उपलब्ध डाटा के आधार पर डाटा एनालिटिक्स, ए.आई. एवं जिले के स्थानीय सर्वे आदि के विश्लेषण बाद जिलों से प्राप्त प्रस्तावों का केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया। प्रदेश की लगभग 1.12 लाख गाइड लाइन लोकेशन में से मात्र 3 प्रतिशत लोकेशन पर 0.94 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई।

पहली बार एक साल में दो बार बढ़ोतरी
पहली बार केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइड लाइन प्रस्तावों को वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए अनुमोदित किया गया। इस तरह पहली बार साल में दो बार गाइड लाइन बढ़ाने की मंजूरी दी गई। इसे लागू करने के लिए निर्देश/परामर्श हेतु शासन भेजने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें