फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: विक्रमोत्सव 2025 के लिए MP को मिला एशिया का 'वाउ गोल्ड अवॉर्ड', संस्कृति- विरासत क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

Fri, 04 Jul 2025 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक जीवन में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव-2025 को एशिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच WOW Awards Asia 2025 में “शासकीय समारोह” श्रेणी का गोल्ड अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान न केवल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और समर्पण को भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मान्यता देता है। यह आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा पिछले 18 वर्षों से किया जा रहा है, जो अब वैश्विक पहचान प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश वाउ अवॉर्ड एशिया 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है। उज्जैन में आयोजित भव्य विक्रमोत्सव-2025 को WOW Awards Asia 2025 द्वारा एशिया के शासकीय समारोहों की विशेष श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य सरकार के संस्कृति विभाग के अंतर्गत कार्यरत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मिला है। वाउ अवॉर्ड एशिया की टीम जल्द ही भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपेगी। इससे पहले विक्रमोत्सव 2024 को "एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन" घोषित किया गया था।
विज्ञापन


संस्कृति और विरासत को समर्पित आयोजन
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और विकास का समन्वय है, जो पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना चुका है।

विक्रमोत्सव में रही देशभर की भागीदारी
विक्रमोत्सव 2025 में 300 से अधिक सांस्कृतिक और बहुआयामी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें लाखों लोगों ने प्रत्यक्ष और डिजिटल माध्यमों से सहभागिता की। इन गतिविधियों में शिवरात्रि मेले, विक्रम व्यापार मेला, नृत्य-संगीत कार्यक्रम, विज्ञान समागम, कोटि सूर्योपासना, शिल्प कार्यशालाएं, विक्रम पंचांग विमोचन, कवि सम्मेलन और 1000 ड्रोन की आकर्षक प्रस्तुति शामिल थीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भी की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विक्रमोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य की गरिमा और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों को युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय बताया।

वाउ अवॉर्ड एशिया का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म 
वाउ अवॉर्ड एशिया, वर्ष 2009 से लाइव इवेंट्स और अनुभव आधारित आयोजनों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाला एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म है। इस वर्ष इसका 16वां संस्करण मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें