फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कर्नल सोफिया पर बयान को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, पीएम मोदी से की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Tue, 13 May 2025 08:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक बवाल बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों के लगातार हमलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस टिप्पणी को अपमानजनक, शर्मनाक और ओछा बताया। खड़गे ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था। 
विज्ञापन


BJP-RSS की मानसिकता महिला विरोधी रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफिसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को तंग किया और अब भाजपा के मंत्री हमारी वीरांगना सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी जी को तुरंत ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें