फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: लगातार बढ़ रहे तापमान पर लग सकता है ब्रेक, कल से ठंडी हवाओं से गिर सकता है पारा

Sat, 11 Feb 2023 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े और शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:हवाओं का रुख बदलने लगा है। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। हवाओं का रुख बदलने लगा है, जिससे फिर ठंडी हवाएं चलेंगी। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और वर्षा भी हुई है। इससे वहां का वातावरण काफी ठंडा हो गया है। वहां से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। संभावना जताई जा रही है कि रविवार से तापमान में गिरावट होने लगेगी। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े और शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 72 घंटों में 2-4 डिग्री की गिरावट रहेगी, उसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में बढ़त बरकरार है। पचमढ़ी और मलाजखंड को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 8.6, मलाजखंड में 9.2, मंडला में 10, रीवा में 10.6, उमरिया में 10.8, उज्जैन में 11, रायसेन-छिंदवाड़ा में 11.2, खजुराहो में 11.4, बैतूल में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। दिन का तापमान 34 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा। खंडवा में 34.1, खरगोन में 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि बीते दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब मौसम फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। साथ ही वहां के मैदानी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा भी हुई है। इसके असर से प्रदेश में तापमान फिर गिरेगा। रविवार से गिरावट की संभावना है। हालांकि दो-तीन बाद फिर तापमान चढ़ने के संकेत हैं। जानकारों की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। साथ ही प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। इस वजह से अब एक फिर सर्द हवाएं चलने का दौर शुरू होगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें