फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: उत्तरी हवाओं से पश्चिमी हिस्से में लौटी ठंडक, दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

Wed, 08 Feb 2023 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हवा का रुख उत्तरी हो गया है। मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:पश्चिमी इलाकों में पारा लुढ़का है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ दिनों की राहत के बाद पश्चिमी इलाकों में पारा लुढ़का है। तो पूर्वी मप्र में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं, उसके बाद तापमान और चढ़ सकता है। प्रदेश के छह शहरों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। वहीं खरगोन में दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में काफी गिरे। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 10-11 फरवरी को तापमान में 2-3 वृद्धि की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पश्चिमी मप्र में तापमान में गिरावट रही। वहीं पूर्वी मप्र में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 5.8, रायसेन में 7.6, राजगढ़ में 8.5, उज्जैन में 9, रीवा में 9.6, उमरिया में 9.7, रतलाम में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 32 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म 32.2 डिग्री के साथ खरगोन रहा। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी हवा का रुख उत्तरी हो गया है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। गुरुवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। उसके असर से हवाओं का रुख एक बार फिर बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद सर्दी लौटने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें