02:54 PM, 06-May-2024
खरगोन पहुंचे राहुल
खरगोन जिले के सेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने राहुल गांधी पहुंचे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि जनता से सवाल पूछना चाहता हूं कि आपको चायवाला चाहिए या न्याय वाला चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं मेरे बब्बर शेर। ये चुनाव आरक्षण और संविधान को बचाने का चुनाव है। जो भी आपको मिला है, वो संविधान ने दिया है। मोदीजी ने मन बना लिया है कि वो इसको खत्म करना चाहते हैं। अगर संविधान खत्म हो गया, तो आपका सब छिन जाएगा। हिंदुस्तान पर 20-25 लोग का राज होगा। जिनकी आंख आपने जंगल, जमीन और जल पर है। ये चाहते हैं कि ये ची़जें आपसे छीन लिया जाए और इनको सौंप दिया जाए। ये पीएम मोदी के मित्र हैं। अदानी का नाम सुना है न, उनको ये आपकी जमीन, जल, जंगल को देना चाहते हैं। मैं कहता हूं कि बीते 10 सालों में मोदी ने आपको बेरोजगारी दी, यहां के युवा दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। आपका कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन 20-22 लोगों को 16 लाख करोड़ का पैसा माफ कर दिया। मगर किसानों का, गरीबों का कर्जा माफ नहीं करते। हम आपको आदिवासी कहते हैं यानी हिंदुस्तान के पहले और असली मालिक। कांग्रेस ने आपके लिए काम किया है। पैसा कानून, जमीन अधिग्रहण कानून लाए। अब हम क्रांतिकारी योजना आपके लिए लाए हैं। जो किसी भी सरकार ने पहले नहीं की। किसी ने सोचा भी नहीं। सारे गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुनेंग। अगली इंडिया गठबंधन सरकार साल के एक लाख रुपये डालने जा रही है। महीने के 8500 रुपये। सीधी आपके बैंक अकाउंट में। आप सोचिए एक लाख से आपकी जिंदगी बदल जाएगी। मोदी ने कुछ लोगों को करोड़पति बनाया, हम करोड़ों को लखपति बनाने जा रहे हैं। ये पैसा आपको तब तक मिलेंगे, जब तक आप गरीबी रेखा से ऊपर नही उठ जाते।