फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले- वह इतने बड़े झूठे कि 16 में से 17 नगरीय निकाय जीत जाएं

Wed, 06 Jul 2022 04:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे तो इतने बड़े झूठे हैं कि 16 में से 17 नगरीय निकाय जीत जाएं। 
 
विज्ञापन
Kamal Nath - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के बीच कमलनाथ और शिवराज की नोंकझोंक भी जारी रही। कमलनाथ ने तंज कसा कि शिवराज सिंह तो इतने बड़े झूठे हैं कि 16 में से 17 नगरीय निकाय जीत जाएं। 
विज्ञापन


भोपाल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा पुलिस, पैसा और प्रशासन का उपयोग कर रही है। मेरे पास कई फोन आ रहे हैं कि प्रशासन, पुलिस और पैसे का दबाव बनाया जा रहा है। यदि उनके पास जनसमर्थन होता तो क्या उन्हें इन चीजों की जरूरत पड़ती? सब याद रखें, कल के बाद परसो आएगा। जनता का शिवराज की झूठी घोषणाओं से पेट भर गया है। अभी घरेलू गैस पर 50 रुपए बढ़ा दिए। हाल ही में आटा, पनीर पर 5 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाया था। मुझे प्रदेश की जनता पर विश्वास है। यह लोग आज यह सोचते हैं कि जनता को गुमराह कर लेंगे। उनका ध्यान मोड़ लेंगे। जिस प्रकार आज मध्य प्रदेश में हर वर्ग त्रस्त है। हर वर्ग दुखी है।  

आखिरी दो घंटे में वोटिंग बढ़ती है
कमलनाथ ने कम वोटिंग होने पर कहा कि आखरी दो घंटे में वोटिंग बढ़ती ही है। अब वोटिंग कम हो या ज्यादा, परिणाम आने पर सब स्पष्ट हो जाएगा। कमलनाथ ने अधिकारियों को चेताया कि हमने सभी प्रत्याशियों से रिपोर्ट मांगी है। यह हमारे पास रिकॉर्ड में दर्ज रहे कि कौन-से अधिकारी पंचायत से लेकर ऊपर तक हैं, जिन्होंने पक्षपात किया। प्रजातंत्र को दबाया और बीजेपी का बिल्ला अपनी जेब में लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें