फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: जेब में पैसे नहीं थे, प्रेमिका को आईफोन गिफ्ट करने के लिए की चोरी; बाजार में पकड़ा गया युवक

Mon, 23 Nov 2026 09:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रेमिका को महंगा आईफोन उपहार में देने की चाहत में राहुल यादव ने ग्वालियर के टोपी बाजार स्थित मोबाइल दुकान से फोन चोरी कर लिया। भागते समय दुकानदारों और राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन उपहार में देकर रिझाने की चाहत में एक युवक ने मोबाइल की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़ा स्थित टोपी बाजार में यह वाकया सामने आया। चोरी का मोबाइल लेकर भाग रहे आरोपी युवक को बाजार के दुकानदारों और राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनााई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ आईफोन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्राहक बनकर दुकान में घुसा आरोपी
पुलिस के अनुसार महाराज बाड़ा के टोपी बाजार स्थित एमएस मोबाइल सेंटर पर युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकान में मौजूद व्यापारी से आईफोन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने ग्राहक की मांग पर उसे एक सिल्वर रंग का आईफोन दिखाया। इसी दौरान दुकान पर एक दूसरा ग्राहक आ गया और दुकानदार उससे बातचीत करने में व्यस्त हो गया। दुकानदार को दूसरे ग्राहक के साथ व्यस्त देखकर आरोपी युवक की नीयत खराब हो गई। उसने मौका ताड़ते ही काउंटर पर रखा कीमती आईफोन उठाया और दुकान से बाहर की तरफ भाग खड़ा हुआ।

शोर मचते ही भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा
कुछ ही पलों के बाद जब दुकानदार की नजर काउंटर पर पड़ी, तो वहां से आईफोन गायब था। दुकानदार तुरंत माजरा समझ गया और आरोपी युवक को भागते देख शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ा। बाजार में अचानक शोर सुनकर आसपास के व्यापारी और राहगीर भी सतर्क हो गए। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भाग रहे युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। जब लोगों ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से दुकान से चुराया गया सिल्वर रंग का आईफोन बरामद हो गया। चोरी का फोन मिलते ही भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जेब में नहीं थे पैसे, इसलिए चुराया फोन
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के बीच से युवक को छुड़ाया और उसे थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल यादव बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अजीबोगरीब वजह बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन तोहफे में देकर प्रभावित करना चाहता था। उसके पास फोन खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, इसलिए उसने दुकान से मोबाइल चुराने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बरामद आईफोन को जब्त कर लिया है और आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें