रीवा एयरपोर्ट पर रविवार को हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान दिया। मंच पर संबोधन के दौरान उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की। सांसद मिश्रा एथेनॉल मिलाने का समर्थन करते हुए उसका विरोध करने वालों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
MP: भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट
कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा देश में पेट्रोल की बढ़ती मांग और उसमें 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण को लेकर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल की जरूरत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल रही है। इसी दौरान उन्होंने एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करते हुए शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। इसी बात पर बोलते हुए सांसद ने मंच से उक्त टिप्पणी की। जिस समय सांसद ने यह बयान दिया, उस समय कार्यक्रम के मंच पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सतना सांसद गणेश सिंह और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
ये भी पढ़ें-
MP News: MP News: रबी सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली, सीएम बोले-लाडली बहनाओं को राशि जल्द मिलेगी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सांसद के बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग सांसद के शब्दों को जनप्रतिनिधि के पद के अनुरूप नहीं बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके बेबाक और स्थानीय अंदाज के तौर पर देख रहे हैं। सांसद मिश्रा पहले भी कई बार बेबाक और अपने खास अंदाज में टिप्पणी के लिए चर्चा में रहे हैं।