फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP IAS Transfer: वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी

Wed, 06 May 2026 11:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। संजय कुमार शुक्ल को एसीएस होम और शिवशेखर शुक्ल को सामान्य प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है, जबकि अरविंद दुबे को जनसंपर्क डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
विज्ञापन
आईएएस संजय शुक्ला और आईएएस शिवशेखर शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी  संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में इस महीने हट सकती है तबादलों पर रोक, प्रभारी मंत्रियों को मिल सकते हैं अधिकार
विज्ञापन


अरविंद कुमार दुबे को अतिरिक्त जिम्मेदारी
वहीं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार दुबे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में भी पदस्थ हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सपने कभी रुकते नहीं,सही मौके का इंतजार करते हैं,CM ने द्वितीय परीक्षा के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें