भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश के चार नेताओं को शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। जारी सूची के मुताबिक, प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। इन नियुक्तियों के साथ ही मध्य प्रदेश के नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भागीदारी बढ़ी है। पार्टी की ओर से ओबीसी मोर्चा के जरिए पिछड़ा वर्ग के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के चार नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।