फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री

Sat, 21 Nov 2026 10:49 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह मिली है। वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जबकि प्रदीप माहौर सोनी, सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश के चार नेताओं को शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। जारी सूची के मुताबिक, प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। इन नियुक्तियों के साथ ही मध्य प्रदेश के नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भागीदारी बढ़ी है। पार्टी की ओर से ओबीसी मोर्चा के जरिए पिछड़ा वर्ग के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के चार नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दागदार खाकी: मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर से एएसपी तक कठघरे में, सीएम की सख्ती के बाद भी हो रहे सौदे-बट्टे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें