फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव का घमासान जारी, पूर्व CM कमलनाथ ने भाजपा को गिनाए कांग्रेस द्वारा 75 साल में किए गए काम

Mon, 29 Apr 2024 02:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं को जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस ने 75 साल में क्या काम किए हैं। कमलनाथ कहा भाजपा वाले पूछते हैं कि कांग्रेस ने 75 साल में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में क्या किया? 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान प्रक्रिया जारी हैं। मध्य प्रदेश में दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। अभी दो चरण की वोटिंग और होना बाकी है। भाजपा के जितने भी छोटे-बड़े नेता प्रचार करने आ रहे हैं, सभी कांग्रेस पार्टी द्वारा 75 साल में किए गए उनके कामों का हिसाब मांगते नजर आते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं को जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस ने 75 साल में क्या काम किए हैं।  कमलनाथ  एक्स पर लिखा कि भाजपा वाले पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 75 साल में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में क्या किया? उन्हें सच्चाई को जानना चाहिए।       

विज्ञापन


कमलनाथ ने गिनाए यह काम

  • आजादी के समय यानी 1947 में भारत में साक्षरता की दर 18% थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 77.7% हो चुकी है।
  • आजादी के समय देश में 27 विश्वविद्यालय थे, आज इनकी संख्या 1100 से अधिक है।
  • आजादी के समय भारत में गिने चुने इंजीनियरिंग कॉलेज थे, लेकिन आज भारत में दुनिया के सबसे अधिक प्रशिक्षित इंजीनियर तैयार होते हैं।
  • पंडित नेहरू के समय में स्थापित किए गए IIT आज भी भारत के सर्वश्रेष्ठ और दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल हैं।
  • आजादी के तुरंत बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एम्स की स्थापना की। आज भी एम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान है। आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर भारत में तैयार होते हैं।
  • कांग्रेस सरकार ने इसरो की स्थापना की ताकि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत अपना मुकाम हासिल करे। आज इसरो भारत ही नहीं, दूसरे देशों के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें