एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एमपीपीएससी की पारीक्षा पास कर पुलिस महकमे के रूप में भर्ती हुई और कड़क अधिकारी बनीं। वही रौब नेहा पच्चीसिया के लिए मुसीबत बन गया है। कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया को एक जमीन सौदे में लिप्तता के चलते गृह विभाग ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सीएसपी के निलंबन के आदेश दिए जाने के बाद गृह विभाग ने देर शाम आदेश जारी कर दिया। निलंबन की अवधि में नेहा पच्चीसिया का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल रहेगा। इससे पहले भी नेहा पर ट्रांसपोर्टर्स से वसूली के आरोप लग चुके हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: राज्य पुलिस अधिकारियों ने उठाया आईपीएस पदोन्नति का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा