फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर तंज, कहा- कांग्रेस बताए उसे राम से आपत्ति है या मंदिर से

Sun, 29 Oct 2023 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भोपाल में रविवार को प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कांग्रेस को राम मंदिर के मुद्दे पर जमकर घेरा। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। 
 
विज्ञापन
भोपाल में सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का पुराना रोग उभर कर सामने आ रहा है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उसे राम से आपत्ति है या मंदिर से। त्रिवेदी ने रविवार को भोपाल में भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन आसमान एक करके रखा था राम मंदिर न बनने देने के लिए। आज जब मंदिर बन रहा है तो इनके मन में होली जल रही है और उसकी आग ठंडी नहीं पड़ पा रही है। कांग्रेस के लोग बाबरी मस्जिद को शहीदी बता रहे हैं। ये सीधे तौर पर कोर्ट की अवमानना है।
विज्ञापन


कारसेवकों को रोका
त्रिवेदी ने कहा कि कारसेवकों को अयोध्या जाने से रोकने के लिए इन्होंने दीवार बना दी थी। इतना ही नहीं इन्होंने एमपी की पटवा सरकार भी बर्खास्त करवा दी थी। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर को राजनीति के तराजू में लाभ हानि पर तोला है। जबकि भाजपा के लिए राम मंदिर आस्था का विषय है। ये हम से तारीख पूछते थे लीजिए आ गई तारीख। 

खामखां का इफ्तार
त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में खामखां का इफ्तार होता था। न तो उसमें रोजा रखने वाले होते थे और न इफ्तार करने वाले। कांग्रेस के चुनावी मुद्दे पर त्रिवेदी ने कहा के चेहरे फितरत बदल रहे हैं। मुद्दा तो सिर्फ एक है प्रदेश का विकास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खतरनाक राजनीति कर रही है। मोहब्बत की दुकान की असली तस्वीर नफरत है। जातिगत गणना जुड़े सवाल पर त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पहले बताए उन्होंने जातिगत गणना रोकी क्यों थी। 
विज्ञापन


सुनी मन की बात
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के स्टेट मीडिया सेंटर में सुबह 11ः00 बजे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा, प्रेम शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित मीडिया टीम के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें