फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस के तांत्रिक हवन पर बोले शिवराज, हम विकास की बात कर रहे, कुछ लोग शमशान में बैठे हैं

Thu, 19 Oct 2023 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में कमलनाथ को सीएम बनवाने के लिए तांत्रिक हवन किया जा रहा है। सीएम ने आज इस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम विकास कर रहे और ये तंत्र क्रिया। वे बीजेपी ऑफिस में प्रचार रथ रवाना करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
रथों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रचार रथों को हरीझंडी दिखाने से पहले कांग्रेस पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि हम विकास करा रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं। क्या इससे भला होगा देश और प्रदेश का। पूजा करना है तो सात्विक पूजा करो। तांत्रिक हवन करवाने का मतलब है अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। हम सेवा का संकल्प लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। ये श्मशान घाट में बैठ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश का पैसा आइफा में लगा दिया था। हम वो काम कर रहे हैं जिससे पांच साल में एमपी की चर्चा दुनिया में होगी। गौरतलब है कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में तंत्र साधना की जा रही है। नवरात्र की पहली रात से शुरू हुईं है। ये तांत्रिक क्रियाएं पूरे 9 दिन तक चलेंगी।
विज्ञापन


हाईटेक रथ रवाना
भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए एलईडी लगे हाईटेक रथ तैयार किए हैं। यह रथ गुरुवार को भाजपा कार्यालय से रवाना किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इनको रवाना किया। इन रथों में स्कैनर लगे हुए हैं, जिन्हें स्कैन कर कर मतदाता भाजपा की योजनाओं को देख सकते हैं। भोपाल के साथ ही जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर जेसे शहरों से भी ये रथ रवाना होंगे। ये पूरे प्रदेश में अलग अलग विधान सभा में पहुंचकर चुनावी प्रचार करेंगे। 

एमपी के मन में मोदी
2023 के चुनाव के लिए भाजपा की ओर से एमपी के मन में मोदी टैगलाइन दी गई है। इसी टैगलाइन के आधार पर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। यही टैगलाइन इन रथों के जरिए पूरे प्रदेश में पहुंचाई जाएगी। इसके पहले 2018 के चुनाव में माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज जेसी टैग लाइन दी गई थी। लेकिन इस बार भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें