फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: राहुल ने 9, प्रियंका ने की 10 सभाएं, कमलनाथ 114 सभाओं के साथ सबसे आगे

Wed, 15 Nov 2023 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस ने विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल, ग्वालियर चंबल और मालवा में फोकस करते हुए अपने शीर्ष नेतृत्व को यहां प्रचार के लिए उतारा। राहुल, प्रियंका और खरगे ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए वोटर्स को साधने का काम किया। इनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए राहुल-प्रियंका ने लगाया जोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से बहन-भाई की जोड़ी राहुल और प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालते हुए प्रदेश के हर एक कोने को कवर करने का प्रयास किया। राहुल ने 9, प्रियंका ने 10 सभाएं कीं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे अधिक 114 चुनावी सभाएं कीं। राहुल ने दो स्थानों पर रोड शो और एक कॉर्नर मीटिंग भी की। इनके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी सभाएं लेने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी प्रदेश में 8 चुनावी सभाएं और एक कॉर्नर मीटिंग की। प्रियंका ने 10 सभाएं और एक रोड शो किया। 
विज्ञापन


9 अक्तूबर को आचार संहिता लगने के बाद से 15 नवंबर तक कुल 36 दिन प्रचार चला। इनमें राहुल गांधी ने 5 दिन, प्रियंका गांधी ने 6 दिन और मल्लिकार्जुन खरगे ने 4 दिन का समय मध्यप्रदेश में दिया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी अपने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। वहीं बात स्टार प्रचारकों की करें तो सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया सहित कुल 22 स्टार प्रचारक ऐसे रहे जिन्होंने एक भी दिन एमपी में प्रचार नहीं किया। 

राहुल की सभाएं 
  • 10 अक्टूबर को राहुल गांधी ने शहडोल के ब्योहारी में जनसभा को संबोधित किया।
  • 9 नवंबर को राहुल गांधी सराय अशोक नगर में जनसभा। 
  • 9 नवंबर को राहुल गांधी ने चंदेरी में जनसभा की। 
  • 9 नवंबर को राहुल जबलपुर ईस्ट ओर जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा की।
  • 10 नवंबर को सतना में राहुल गांधी की सभा हुई।
  • 10 नवंबर को बड़वानी के राजपुर में राहुल गांधी की सभा हुई।
  • 13 नवंबर को राहुल फिर एमपी आए। नीमच के जावद और हरदा के टिमरनी और भोपाल में उत्तर, मध्य में रोड शो किया।
  • 13 नवंबर को ही राहुल गांधी ने नरेला में कॉर्नर मीटिंग को संबोधित किया। 
  • 14 नवंबर को राहुल गांधी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद विदिशा, राज नगर खजुराहो में प्रचार किया। 
विज्ञापन

प्रियंका की सभाएं 
  • 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की मंडला में जनसभा हुई। 
  • 28 अक्टूबर को दमोह में प्रियंका गांधी की सभा हुई। 
  • 6 नवंबर को प्रियंका गांधी की कुक्षी और इंदौर में सभा हुई।
  • 8 नवंबर को प्रियंका गांधी की इंदौर और देवास के खातेगांव में सभा हुई। 
  • 9 नवंबर को प्रियंका गांधी की चित्रकूट और रीवा में सभा हुई। 
  • 15 नवंबर को प्रियंका गांधी ने दतिया में सभा ली। 
  • 15 नवंबर को प्रियंका गांधी ने सीधी के सिंहावल में कांग्रेस के लिए सभा की।

मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं
  • 4 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने कटंगी और शाहपुरा में सभा की।
  • 7 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने ग्वालियर में सभा की।
  • 7 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल की मध्य सीट पर सभा की। 
  • 14 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने सेवड़ा और श्योपुर में जनसभा को संबोधित किया।
  • 15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे आमला बैतूल में सभा ली। 
  • 15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल की दक्षिण पश्चिम में कॉर्नर मीटिंग और बैरसिया सीट पर सभा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें