फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी की पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने उठाई बड़ी मांग, जताई ये आशंका

Mon, 20 Nov 2023 04:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे। इसके पहले राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इनमें से कई को गड़बड़ी की आशंका भी है, इनमें से ही एक हैं नारायण त्रिपाठी।
विज्ञापन
नारायण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य जनता पार्टी के प्रमुख व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने चुनाव आयोग के सामने बड़ी मांग उठाई है। त्रिपाठी ने अपनी इस मांग के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन


त्रिपाठी का कहना है कि डाक मत पत्रों का परिणाम ईवीएम की गणना शुरू होने से पहले ही बताया जाए। त्रिपाठी ने डाक मत पत्रों के साथ छेड़छाड़ कर परिणामों में बदलाव किए जाने की आशंका जाहिर की है। बता दें, अभी डाक पत पत्रों की गिनती सबसे पहले की जाती है। लेकिन उसका परिणाम ईवीएम की गणना के सभी राउंड पूरे होने के बाद ही बताया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्य जनता पार्टी ने उतारे हैं प्रत्याशी 
नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाई है। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में करीब 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। त्रिपाठी भी विंध्य जनता पार्टी से मैहर सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, इस बार अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ दिव्यांग और 80 साल के बुजुर्ग मतदाताओं ने डाक मत से वोटिंग की है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से पहली बार होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें