फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: परिणाम से पहले कांग्रेस-भाजपा का दावा, जानें कौन कितनी सीटों का कर रहा आकलन

Wed, 29 Nov 2023 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चुनाव परिणाम और 30 नवंबर को होने वाली कैबिनेट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेता आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पीसी शर्मा के 175 सीटें जीतने पर विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। इसके पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता सीटों को लेकर अपना दावा कर रहे हैं। जहां कांग्रेस से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि इस चुनाव में उनकी 174 सीटें आ रही हैं, वहीं भाजपा की ओर से मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि बीजेपी को इस चुनाव में 150 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस खुद को भाजपा से 24 सीटें ज्यादा दे रही है। वहीं राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस बार मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर है। कुछ स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले
इधर, गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर भी पीसी शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिना एजेंडे की कैबिनेट बैठक साजिश है। यह चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है। सभी मंत्रियों को अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों को प्रभावित करने के लिए बुलाई गई कैबिनेट बैठक है। अधिकारियों पर दवाब बनाने के लिए बैठक रखी गई है। 

मंत्री सारंग बोले 
कांग्रेस के पीसी शर्मा के आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पीसी शर्मा के आरोप बचपना और हताशा है। कांग्रेस को अपनी हार सामने नजर आ रही है। इसलिए कांग्रेस ने ऐसी बात कर रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के 174 सीटों के दावे पर कहा कि पीसी शर्मा और राहुल गांधी का दिव्य ज्ञान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें