फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: डिप्टी CM शुक्ल प्रयागराज में महाकुंभ के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल, संतजनों से लिया आशीर्वाद

Sat, 25 Jan 2025 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उप मुख्यमंत्री शुक्ल जगद्गुरु रामानंदाचार्य शिविर में तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रामभद्राचार्य जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आचार्य रामचन्द्रदास जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ अर्जित किया और उपस्थित भक्तजनों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल परिवार समेत पहुंचे महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महाकुंभ न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह धर्म, अध्यात्म और मानवता का संगम है। उन्होंने इस अद्वितीय आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रशासन और संत समाज की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल महाकुंभ के पवित्र अवसर पर प्रयागराज में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।  
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री शुक्ल जगद्गुरु रामानंदाचार्य शिविर में तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रामभद्राचार्य जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आचार्य रामचन्द्रदास जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ अर्जित किया और उपस्थित भक्तजनों से संवाद भी किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ में श्री श्री 1008 सैनाचार्य स्वामी अचलानंदचार्य महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही रामायणी कुटी शिविर (चित्रकूट) में उपस्थित विभिन्न संतों से अनुग्रह प्राप्त करते हुए आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय वनिता आश्रम में सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं पूजन किया। इस अवसर पर संत समाज की उपस्थिति में उन्होंने साधु-संन्यासियों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त मानव समाज के कल्याण एवं मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें