फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP corona update: भोपाल में कोरोना के पांच मरीज मिले, सक्रिय केस की संख्या आठ पहुंची

Thu, 28 Dec 2023 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। 
विज्ञापन
भोपाल में कोरोना के पांच संक्रमित मिले - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। राजधानी भोपाल में 32 लोगों की जांच में पांच संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन मरीज एक ही परिवार से हैं। सभी मरीजों को पूर्व में कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से चार में कोई लक्षण नहीं है। उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, एक मरीज दूसरी बीमारी से भी पीड़ित है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मरीज को डिस्चार्ज किया। भोपाल में आठ सक्रिय केस हैं। इसमें से छह मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुजुर्ग और दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें