मध्यप्रदेश में कोरोना से राहत है। गुरुवार के आंकड़े एक हजार से कम रहे। वहीं पाच जिलों में एक भी केस नहीं मिला। एमपी में गुरुवार को 60278 कोरोना जांच की गई। इसमें 888 नए मरीज मिले हैं। भोपाल-जबलपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। वहीं, 312 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जिनमें 57 गंभीर है।
प्रदेश में अब तक 10 लाख 32 हजार 477 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 12 हजार 60 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 711 मरीजों की जान जा चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में 2715 मरीज ठीक हुए। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9706 रह गई है।
भोपाल में 182 नए संक्रमित मिले
प्रदेश में भोपाल में 182, इंदौर में 100, जबलपुर 50, आगर मालवा 4, अनूपपुर 5, अशोकनगर 3, बालाघाट 23, बड़वानी 1, बैतूल 26, छतरपुर 12, छिंदवाड़ा 26, दमोह 11, दतिया 23, देवास 5, धार 5, डिंडौरी 6, गुना 30, ग्वालियर 14, हरदा 12, होशंगाबाद 14, झाबुआ 14, कटनी 12, खंडवा 15, खरगोन 18, मंडला 32, मंदसौर 5, मुरैना 2, नरसिंहपुर 21, नीमच 6, पन्ना 20, रायसेन 16, राजगढ़ 5, रतलाम 2, रीवा 8, सागर 29, सतना 6, सीहोर 20, सिवनी 24, शहडोल 5, शाजापुर 1, श्योपुर 12, शिवपुरी 29, सीधी 2, टीकमगढ़ 4, उज्जैन 8, उमरिया 9, विदिशा 11 में नए केस मिले हैं।
पांच जिलों में कोई केस नहीं मिला
वहीं, सिंगरौली, निवाड़ी, बुरहानपुर, भिंड और अलीराजपुर में कोई केस नहीं मिला है।