फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget Session 2026: बजट सत्र में सियासी गरमाहट, कांग्रेस विधायक ने उठाई गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मांग

Tue, 17 Feb 2026 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई, जिससे सियासत गरमा गई। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक आतिफ अकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर और भीतर दोनों जगह सियासी हलचल देखने को मिली। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने एक अलग मुद्दा उठाकर राजनीतिक चर्चा तेज कर दी। उन्होंने विधानसभा में अशासकीय संकल्प के जरिए गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग रखी। उनका कहना था कि हिंदू समाज में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि गाय की मृत्यु होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाए और चमड़ा कारोबार पर भी रोक लगाने पर विचार हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हवाला के 61 लाख: कैफे में मारपीट के आरोपियों को दबोचने पहुंची पुलिस तो लाखों का कैश बरामद, तीन हिरासत में
विज्ञापन


आतिफ अकील ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2017 में उनके पिता ने भी इसी तरह का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस समय बहुमत के अभाव में यह पारित नहीं हो सका था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विषय पर पार्टी की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। वहीं भाजपा की ओर से इस मांग पर तीखी प्रतिक्रिया आई। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस तरह की मांगें केवल चर्चा में बने रहने के लिए नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध कटान को किसी भी हाल में अनुमति नहीं दी जाएगी। बजट सत्र के दूसरे दिन इस मुद्दे ने सदन के माहौल को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया। अब देखना होगा कि इस प्रस्ताव पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: इंदौर मौत कांड पर विधानसभा में हंगामा, गंदे पानी की बोतलें लहराकर कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें