क्या होता है रोलिंग बजट
रोलिंग बजट जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि जो रोल होता रहे यानी कि गतिशील बजट। ये एक ऐसा बजट होता है जो समय-समय पर अपडेट किया जाता है ताकि योजना हमेशा वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार बनी रहे। रोलिंग बजट प्रणाली में तय अवधि के बाद आगे की अवधि को जोड़ते हुए बजट लगातार अपडेट किया जाता है। बजट एक बार बनाकर छोड़ नहीं दिया जाता, बल्कि हर साल नई परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार उसमें बदलाव किया जाता है।
ये भी पढ़ें-
14 नए मेडिकल कॉलेज, 3,850 डॉक्टर पदों को भरने की तैयारी, जानें बजट में स्वास्थ्य में क्या रहा खास?
क्या है ऐसे बजट की खासियत
चूंकि राज्य का बजट सालाना होता है तो रोलिंग बजट में आने वाले साल को इसमें जोड़ा जाएगा। उदाहरण के तौर पर, सरकार ने 2026–27, 2027–28 और 2028–29 का तीन साल का बजट बनाया है, तो 2027–28 आते ही 2026–27 की अवधि बजट से हट जाएगी। उसकी जगह नया वर्ष 2029–30 जोड़ दिया जाएगा। इस तरह बजट हमेशा आने वाले तीन वर्षों के लिए तैयार रहता है। जानकार बताते हैं कि इस तरह के बजट की खासियत ये होती है कि ये लगातार अपडेट किए जा सकते हैं। वास्तविक परिस्थितियों के मुताबिक फेर-बदल हो सकता है। भविष्य की तैयारी को और अधिक मजबूत बनाता है।