फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन आज,CM ने दी बधाई, बोले-संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

Wed, 03 Sep 2025 10:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर सीएम ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया  पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त व संगठित होकर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-  सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: 2675 करोड़ के 33 कार्यों को मंजूरी,CM बोले-दिसं 2027 तक पूरे हो निर्माण कार्य
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “त्वं जीव शतं वर्धमानः” संगठननिष्ठा और अनुशासन के प्रतीक, सादगी और सेवा के पर्याय, कुशल संगठनकर्ता, भाजपा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां ताप्ती से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश सरकार तीन साल का रोलिंग बजट तैयार करेगी, देवड़ा बोले- विकसित मध्य प्रदेश का मजबूत आधार बनेगा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें