फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP List: CM पद के दावेदार मैदान में, तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और विजयवर्गीय को टिकट देकर मचाई हलचल

सार

भाजपा की दूसरी सूची में 39 नाम शामिल है। इसमें तीन जीती सीट पर वर्तमान विधायक के टिकट काट दिए है। नरसिंहपुर सीट से विधायक जालम सिंह का टिकट काट कर उनके भाई प्रह्लाद पटेल को दिया गया है। वहीं, पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम काटकर  झटका दिया है। वहीं, सीधी से विधायक केदार शुक्ला का टिकट काटा है। । 
विज्ञापन
भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें भी 39 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें तीन जीती और 36 हारी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। दूसरी सूची में पार्टी ने चौंकाने वाले नाम शामिल कर सियासी हचलल मचा दी है। इस बार भाजपा के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों में 14 जनरल, 11 ओबीसी, 10 एसटी और चार एससी वर्ग से है।
विज्ञापन


भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी से टिकट दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया है। यहां से पटेल के भाई जालम सिंह पटेल का टिकट काट दिया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट देकर उनकी चुनावी राजनीति में वापसी की है। यह सीट अभी कांग्रेस के कब्जे में है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भाजपा ने टिकट दिया है। वे निवास सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने छह सांसद को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम सीट से टिकट दिया गया है। सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने सतना, सीधी से विधायक केदार शुक्ला का टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को प्रत्याशी बनाया है। नर्मदापुरम से सांसद उदय प्रताप सिंह को गाडरवाड़ा विधानसभा से टिकट दिया है।  

एक ही लक्ष्य हारी सीटों को जीतना 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली से टिकट दिया गया है। यह सीट फिलहाल कांग्रेस के कब्जे में है। 2018 में कांग्रेस से गिर्राज दंडोतिया जीते थे। 2020 के उप चुनाव में भी यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा ने दूसरी सूची में उन चेहरों को उतारा है, जिनके ऊपर चुनाव प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी है। उनके मुख्यमंत्री के दावेदार की रेस में नाम को लेकर पहले से अटकलें लग रही थी। अब चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी के साथ ही प्रत्याशी बनाने से एक बार फिर ये अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का नाम भी सीएम की रेस में चल रहा है। इसका कारण मध्य प्रदेश में प्रह्लाद पटेल ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। वे लोधी समाज से हैं। लोधी समाज का प्रदेश की करीब 56 सीटों पर सीधा प्रभाव है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे। पिछली बार पार्टी ने उनके बेटे आकाश को प्रत्याशी बनाया था। वे अभी विधायक हैं।  
विज्ञापन


पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, मैहर से चतुर्वेदी को टिकट 
भाजपा ने कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों को दूसरी सूची से साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसलिए पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। यहां से पार्टी ने श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है। चतुर्वेदी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। 

सिंधिया समर्थक का टिकट काटा 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी टिकट पाने में कामयाब हुए है। इसमें भाजपा ने डबरा से पूर्व विधायक इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया है। मुरैना से पूर्व विधायक रघुराज कंसाना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया है। करैरा विधानसभा सीट से जसमत सिंह जाटव को टिकट नहीं मिल पाया है। वह उपचुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव हार गए हैं। पार्टी ने करैररा से रमेश खटीक को प्रत्याशी बनाया है। 

भाजपा की दूसरी सूची
विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
श्योपुर दुर्गालाल विजय
मुरैना रघुराज कंसाना
दिमनी     नरेंद्र सिंह तोमर
लहार    अमरीश शर्मा गुड्डू
भितरवार     मोहन सिंह राठौर
डबरा इमरती देवी
सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल
करैरा रमेश खटीक
राघौगढ़ हिरेंद्र सिंह बंटी बना
देवरी बृजबिहारी पटेरिया
राजनगर अरविंद पटेरिया
सतना गणेश सिंह
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी
सीधी रीती पाठक
सिंहावल विश्वामित्र पाठक
कोतमा दिलीप जायसवाल
जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह
डिंडौरी पंकज टेकाम
निवास फग्गन सिंह कुलस्ते
कटंगी गौरव पारधी
नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल
गाडरवाड़ा उदय प्रताप सिंंह
जुन्नारदेव नत्थन शाह
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
परासिया ज्योति डेहरिया
घोड़ाडोंगरी गंगाबई उईके
उदयपुरा नरेंद्र शिवाजी पटेल
खिलचीपुर हजारी लाल दांगी
आगर मधु गेहलोत
शाजापुर अरुण भीमावत
भीकनगांव नंदा ब्राह्मणे
राजपुर अंतर सिंह पटेल
पानसेमल श्याम बर्डे
थांदला कलसिंह भावर
गंधवानी सरदार सिंह मेड़ा
देपालपुर मनोज पटेल
इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय
नागदा-खाचरौद डॉ. तेजबहादुर सिंह
सैलाना संगीता चारेल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें