फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रातापानी टाइगर रिजर्व के संरक्षण के लिए निकाली रैली, CM ने चलाई बाइक, रणदीप हुड्डा भी रहे शामिल

Fri, 13 Dec 2024 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के रातापानी जंगल की विरासत को बचाने और इसके महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भी विधायक रामेश्वर शर्मा को बैठा कर बाइक चलाई। रैली में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए और सीएम के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
बाइक रैली का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रातापानी टाइगर रिजर्व का शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर  रातापानी जंगल के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। "विरासत से विकास" अभियान के अंतर्गत यह रैली कोलार रोड स्थित गोल जोड़ चौराहे से शुरू हुई। रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी भाग लिया और अभियान की सराहना की। अभियान के दौरान अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ संदेश दिया। आज मैं उस प्रदेश में हूं, जहां भगवान ने शिक्षा पाई और जहां जल, जंगल और गायों की सुरक्षा का संदेश दिया गया।  मुख्यमंत्री बाइक चलाते हुए नजर आए। बाइक के पीछे बैठे विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार और तेज़ हो रही है..."

विज्ञापन

बाइक रैली का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री कृष्ण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय हैं। विशेषकर जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसा योग्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर वीर सावरकर की तारीफ करते हुए कहा कि वीर सावरकर को दो बार कालापानी की सजा हुई, लेकिन वे कभी नहीं झुके। उनका आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देता है। रातापानी टाइगर रिजर्व से एक नई इबारत लिखी जाएगी, जहां टाइगर का संरक्षण किया जाएगा।  

 
विज्ञापन

बाइक रैली का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा, "जंगल का राजा टाइगर ही होता है, क्योंकि टाइगर अपने पराक्रम से शिकार करता है। टाइगर रिजर्व की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस टाइगर रिजर्व के उद्घाटन के लिए बाइक रैली का आयोजन रोजगार और प्रदेश को गौरव देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोपाल और आसपास के क्षेत्र में भूगर्भीय परिवर्तन के कारण प्राचीन चित्रकला और अन्य ऐतिहासिक धरोहरें भी पाई जाती हैं। सीएम ने कहा कि भोपाल एक ऐसी राजधानी जिसके आंगन ने अपना टाइगर रिजर्व बना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें