फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Assembly Session: मप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 से 24 मार्च तक, नौ दिन होंगी बैठकें, अधिसूचना की गई जारी

Thu, 06 Feb 2025 03:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार सिर्फ नौ दिन चलेगा। इसकी शुरूआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च को खत्म होगा। इस बीच होली समेत छह दिन अवकाश रहेगा।  
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च  तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी। 
विज्ञापन


कब क्या होगा? 
1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण,  अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव 
2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  
3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)
6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश 
7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश
8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)
11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य 
13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश
14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश
15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें