फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: त्योहार में मिलावट का खेल शुरू, भोपाल में कार की डिक्की में मिला डेढ़ क्विंटल पनीर, पुलिस चेकिंग में पकड़ा

Fri, 11 Oct 2024 03:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार की डिक्की में रखा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त किया है। पनीर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है। सैंपल लिया गया है मंगलवार शाम तक रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
जब्त की गई पनीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्यौहार का सीजन शुरू होते ही राजधानी भोपाल में मिलावट का खेल शुरू हो गया। जहां खाद्य विभाग द्वारा जगह-जगह जांच की जा रही वहीं बाहर से मिलावटी खाद्य सामग्री भोपाल पहुंच रही है। शुक्रवार को भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार की डिक्की में रखा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त किया है। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पनीर भोपाल से अशोक नगर भेजा जा रहा था। दरअसल कोहेफिजा इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक एम्बेसडर कार की डिक्की में पनीर रखा मिला। अमानक होने की शंका में पनीर जब्त करके खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



अधिकारी बोले हो रही पनीर की जांच 
पनीर मिलते ही पुलिस ने तुरंत खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पनीर अमानक तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। पनीर सीहोर से भोपाल के नादरा बस स्टैंड ले जाया जा रहा था। इसके बाद इसे बस के जरिए अशोक नगर भेजा जाना था। यह पनीर सीहोर से अमजद द्वारा अशोकनगर के लिए भेजा गया था। मौके पर अन्य किसी के उपस्थित नहीं होने के कारण वाहन चालक याकूब शाह से पनीर के नमूने लिए गए हैं।


मंगलवार को शाम तक आएगी रिपोर्ट 
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि डेढ़ क्विंटल के करीब पनीर पकड़ा गया है। जिसका सैंपल लिया गया है। 3 दिन की छुट्टी होने की वजह से सैंपल को लैब सोमवार को भेजा जाएगा। मंगलवार शाम तक जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद पता चलेगा कि पनीर अमानत है या सही। अभी पनीर को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। अगर पनीर सही मिलता है तो व्यापारी को लौटा दिया जाएगा अगर अमानक मिलता है तो जब्त कर व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दूसरों जिलों से आता है मावा
अमानक खाद्य सामग्री मिलना भोपाल में कोई नई घटना नहीं है। पहले भी त्योहारों को सीजन में ऐसे कई वाहन जप्त किए गए हैं। अब एक बार फिर से त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में राजधानी भोपाल में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत जिलों से मावा भोपाल आता है। कई बार अमानक मावा की खपत भी होती है। जिस वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी रहती है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें