फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन सरकार की भ्रष्टाचार पर सख्ती: मध्यप्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में शिकायत पेटी लगाना अनिवार्य

Thu, 05 Dec 2024 11:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश सरकार ने सभी विभागों के प्रमुख, सभी संभाग और जिला प्रमुख को पत्र लिखकर सरकारी कार्यालयों में शिकायत पेट लगाना अनिवार्य किया है। इसमें 2011 के निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित कराने को कहा गया है।  
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के 16 दिसंबर 2011 को जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए, अवर सचिव सचिंद्र राव ने पत्र में लिखा कि कई विभाग और कार्यालय अब तक इन निर्देशों का पालन करने में असफल रहे हैं। शिकायत पेटी की व्यवस्था न होने के कारण जनता की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि शिकायत पेटी की व्यवस्था शीघ्र अति शीघ्र हो। इन निर्देशों की अवहेलना पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। शिकायत पेटी के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें गोपनीय रूप से दर्ज करा सकेंगे, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें