फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भोपाल में कैबिनेट बैठक आज, जानें किन-किन मुद्दों पर होगा मंथन? सिंहस्थ के इस प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Tue, 23 Jun 2026 09:28 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों, सिंहस्थ-2028 और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है। बैठक में शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण, अग्निशमन सेवा विधेयक और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर अहम चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। बैठक में आगामी उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को गति देने के लिए अलग कार्यालय और प्रशासनिक ढांचे के गठन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के अनुसार, किसानों को खरीफ सीजन में राहत देने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण उपलब्ध कराने तथा ऋण अदायगी की समय-सीमा बढ़ाने से जुड़े विषय भी एजेंडे में शामिल रह सकते हैं। इस संबंध में बैंकों को अतिरिक्त ब्याज अनुदान देने के प्रस्ताव पर भी निर्णय संभव माना जा रहा है। बैठक में लंबे समय से तैयार किए जा रहे मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक-2026 पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस विधेयक को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल की लुटेरी गैंग पर कार्रवाई: राह चलते छीनते थे मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट से देते थे चकमा; चार गिरफ्तार

इसके अलावा प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने की तैयारियों, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की व्यवस्थाओं तथा किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा भी की जा सकती है। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों, विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद में चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के पर्यावरण और ग्राम विकास के प्रहरी मोहन नागर को पद्मश्री, आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें