फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCU Bhopal: विश्व की सबसे बड़ी रामायण लिखने वाले खोबरे MCU के कुलगुरु बनने की रेस में आए आगे,छात्रों का समर्थन

Tue, 24 Dec 2024 12:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश भर में अंबेडकर पर छिड़ी बहस के बीच विश्व की सबसे बड़ी रामायण लिखने वाले दलित वर्ग के डॉ. अरुण खोबरे एमसीयू के कुलगुरु बनने की रेस में आगे आ गए हैं। इसे लेकर छात्र सोशल मीडिया पर समर्थन दे रहे हैं। सीएम की भी पसंद है खोबरे।
 
विज्ञापन
डॉ. अरुण खोबरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में भीमराव अंबेडकर पर बहस छिड़ी हुई है इसी बीच राजधानी भोपाल स्थित एशिया का पहला पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कुलगुरु के खाली पद के लिए दलित चेहरे पर चर्चा तेज हो गई है। विश्व की सबसे बड़ी रामायण लिखने और दलित वर्ग से आने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण खोबरे को एमसीयू का कुलगुरु बनाए जाने का मामला जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर कई छात्र संगठन सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है। वहीं खोबरे सीएम की पसंद माने जा रहे हैं। दरअसल खोबर इस पद में योग्यता के मामले भी दूसरे उम्मीदवारों से आगे नजर आ रहे हैं। खोबरे का वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन


सीएम के भी पसंद
जानकारी के अनुसार डॉ. अरुण खोबरे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी पसंद है। दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए डॉ. मोहन यादव ने खोबरे को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने खोबरे की खूब तारीफ भी की थी। इधर छात्रों का कहना है कि अभी तक एमसीयू में किसी दलित चेहरे को कुलगुरू नहीं बनाया गया। 

अरुण खोबरे का अनुभव और योग्यता
 डॉ. अरुण कुमार खोबरे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल।पीएचडी,एमफिल,एमए (पत्रकारिता),एमए (इतिहास), एमए (राजनीति शास्त्र), पीजी  डिप्लोमा इन फिल्म जर्नलिज्म एंडी,पीजी डिप्लोमा इन सोशल मीडिया मैनेजमेंट,पूर्व परीक्षा नियंत्रक,पूर्व विभाग अध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल 
विज्ञापन


उपलब्धि
विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामचरित मानस का लेखन, 149 दिनों में लेखन पूर्ण, 170 किलो वजन।
अवॉर्ड/पुरस्कार
1.वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड इंटरनेशनल
2. भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड 
3. मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 
4. ग्लोबल गोल्ड टेलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड
5. रॉयल सक्सेस इंटरनेशन बुक ऑफ रिकॉर्ड
6. ओ.एम.जी.बुक ऑफ रिकॉर्ड
7. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
8. एक्स्ट्रा आर्डिनरी पर्सनैल्टी ऑफ इंडिया
9. इंडियन आइकॉन अवॉर्ड
10. इंडियाज बेस्ट मीडिया टीचर अवॉर्ड
11. उत्कृष्ट मीडिया गुरु शिक्षक सम्मान
12. संतश्री भूरा भगत रत्न राष्ट्रीय सम्मान


सीएम और उपराष्ट्रपति को लिख चुके हैं पत्र 
एमसीयू के छात्रों ने उपराष्ट्रपति और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अरुण खोबरे को कुलगुरु बनने की मांग को लेकर  पत्र लिख चुके हैं। पत्र में लिखा कि MCU में अब तक कभी भी दलित समाज से किसी को कुलगुरु नियुक्त नहीं किया गया है। इस बार दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्ति को कुलगुरु बनाना चाहिए। इससे विश्वविद्यालय की सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। इस मांग का समर्थन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने भी किया है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देश की सबसे बड़े पत्रकारिता विश्वविद्यालय में दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्ति को कुलगुरु बनाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें