फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा, 8 घायल, एम्स के सामने अफरा-तफरी

Fri, 27 Mar 2026 12:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में एम्स के सामने निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिरने से 8 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लोग मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचे थे। एक बच्ची समेत कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में 3 वाहन भी दब गए।
विज्ञापन
छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एम्स के सामने शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक निर्माणाधीन निजी इमारत का बाहर निकला हुआ छज्जा अचानक गिर पड़ा। मलबा सीधे नीचे खड़े लोगों और वाहनों पर आ गिरा, जिससे करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त मची अफरा-तफरी
घटना उस समय हुई जब एम्स में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने पहुंचे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ छज्जा गिरा और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक ऊपर से छज्जा गिर गया। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन


बच्ची समेत कई गंभीर
हादसे में एक बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक युवती की पीठ में गंभीर चोट लगी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति सरिए की चपेट में आ गया। बाकी घायलों को भी चोटें आई हैं। 


तीन वाहन मलबे में दबे
छज्जा गिरने से पास खड़ी तीन गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। इनमें दो दोपहिया और एक चारपहिया वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। वाहनों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह इमारत करीब 35 साल पुरानी है, जिसमें नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। इसी भवन के ऊपर अतिरिक्त तीन मंजिलों का निर्माण कार्य जारी था। जो छज्जा गिरा, वह काफी आगे तक निकला हुआ था और नीचे बने शेड पर गिरने से पूरा शेड भी ढह गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में खत्म होगा 24 साल पुराना दो बच्चों का नियम, तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

प्रशासन और राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबा हटाने के लिए टीमों को लगाया गया और आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें