फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 4 दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वंदे भारत में 8 की जगह 16 कोच

Sun, 16 Aug 2026 05:20 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा के बीच 25 से 31 अगस्त तक कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक 8 की जगह 16 डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों के लिए सीटों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल और रीवा के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। 25 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-रीवा मार्ग पर अलग-अलग तारीखों में विशेष ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही यात्रियों को ज्यादा आरक्षित सीटें उपलब्ध कराने के लिए रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस को 75 दिनों तक 8 की जगह 16 डिब्बों के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेनों की व्यवस्था
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 25 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02156 26 अगस्त को शाम 6.35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 26 और 27 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 02190 27 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-पूर्वी MP में बारिश का दौर,जबलपुर-रीवा-शहडोल समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,3 दिन रहेगा असर
विज्ञापन



29 और 30 अगस्त को भी विशेष ट्रेन
रीवा से भोपाल के लिए गाड़ी संख्या 02154 29 अगस्त को शाम 6.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02180 30 अगस्त को रीवा से भोपाल के लिए चलेगी। इसके बाद गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 31 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। विशेष ट्रेनों का संचालन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए किया जाएगा। इससे इन मार्गों के यात्रियों को भी त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फिजियोथैरेपी क्लीनिकों में कचरा नहीं, फिर भी प्रमाणपत्र जरूरी, परिषद से नियम खत्म करने की मांग


वंदे भारत में दोगुने हुए कोच
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने 7 अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक करीब 75 दिनों के लिए 8 डिब्बों वाली ट्रेन की जगह 16 डिब्बों वाली रेक लगाने का फैसला किया है। इससे ट्रेन में सीटों की उपलब्धता में बड़ा इजाफा होगा और त्योहार के दौरान ज्यादा यात्रियों को आरक्षित सीट मिल सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे स्टेशन, 139 और रेल ऐप के माध्यम से जांचने की अपील की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें