फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 13 Sep 2022 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
1 of 3
मध्यप्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई, वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के रीवा, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर एवं शहडोल संभाग के जिलों के अधिकांश स्थानों पर, सागर, भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, हालांकि चंबल संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

24 घंटों में दर्ज की गई वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो मोहखेड़ा में 18, भैंसदेही में 12, परसवाड़ा  में 11, खंडवा, करेली, मोहगांव, बरगी में 10, सौसर, बिरसा, मलांजखण्ड में 9, नई हरसूद, तिरोड़ी, बरघाट, बिछुआ, अमरकंटक उमरेठ, किरनापुर, तामिया में 8 तथा पंचमढ़ी, खालवा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 3
भोपाल में तेज बारिश की आशंका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, धार, गुना खंडवा, शिवपुरी, खरगोन, सीहोर, अशोकनगर, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, नीमच, मंडला, शाजापुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और मंदसौर जिले में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों एवं धार, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, शाजापुर, आगर और मंदसौर में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका व्यक्त की है। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 24.2 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक जून से 13 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से 17 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 4% अधिक तथा पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 29% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जबलपुर में झमाझम बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
बीते 24 घंटों में जिलों में हुई बारिश
सोमवार को खंडवा में 98.6, मलाजखंड में 85.6, पचमढ़ी में 70.8, सिवनी में 65.6, बैतूल में 63.8, नरसिंहपुर में 52.0, धार में 48.6, मंडला में 36.1, इंदौर में 29.4, दमोह में 21.0, छिंदवाड़ा में 20.6, सतना में 18.8, उज्जैन में 14.0, उमरिया में 12.4, खरगोन में 10.4, रायसेन में 9.6, भोपाल सिटी में 9.5, नर्मदापुरम में 6.4, रतलाम में 6.0, जबलपुर में 5.2, दतिया में 4.6, खजुराहो में 4.2, भोपाल में 3.8, सीधी में 3.6, रीवा में 3.2, नौगांव में 2.0, सागर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें