फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पड़ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड, इंदौर, भोपाल समेत पांच जिले में रहा 'कोल्ड डे'

Wed, 30 Dec 2020 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर एवं अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण अब मध्यप्रदेश में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इंदौर भोपाल और ग्वालियर समेत पांच जिलों में बुधवार को 'कोल्ड डे' रहा। ग्वालियर की बात करें तो यहां रात का पारा 4 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई। 

विज्ञापन


इंदौर और भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया। इन दोनों शहर के 14 स्थानों पर तापमान 4 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब यह स्थिति 2 से 3 जनवरी तक बनी रहने की उम्मीद है।

दतिया में सोमवार और मंगलवार की रात सबसे ठंड रही। यहां पर पारा 3.2 डिग्री तक लुढ़क गया। टीकमगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 5.7 5.7 डिग्री तक रहा।  खजुराहो और रतलाम में तापमान 6.4 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं खरगोन, सागर, मंडला और रीवा में 7.6 डिग्री तक ताममान रहा
विज्ञापन


इन शहरों में शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भोपाल, ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, इंदौर व धार जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


जानिए क्या होता है कोल्ड डे 
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जब सुबह का तापमान सामान्य से 6 डिग्री से कम हो और रात का तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो तो कोल्ड डे होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें