फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश की कला ने जमाया पुणे में रंग, बॉलीवुड को भाया बाग प्रिंट; जानिए क्या रहा खास

Sun, 02 Feb 2025 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: लिसा पिंगले की बाग प्रिंट के प्रति दीवानगी देखने को मिली। उन्होंने वहीं सें बाग प्रिंट की साड़ी खरीदी और हाथों हाथ ब्लाउज सिलवा कर उन्होंने साड़ी पहन कर बाग प्रिंट को प्रमोट किया।
विज्ञापन
प्रदेश की कला ने जमाया पुणे में रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में विरासत कारीगर हाट के फर्स्ट एक्जीबेशन की शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता गौरी शिंदे एवं आर.बाल्की ने इस सत्र का उद्घाटन किया। बता दें कि भारत में पहली बार विरासत कारीगर हाट, मोनालिसा कलाग्राम की हस्तशिल्प एक्जीबेशन का आयोजन किया गया है। मोनालिसा कलाग्राम पूना में यह एक्जीबेशन 3 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग के शिल्प गुरु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री मोहम्मद युसूफ खत्री और अब्दुल करीम खत्री से महाराष्ट्र के अलग अलग सिटी से आये मेहमानों ने बाग प्रिंट को सीखा, समझा और बारीकी से हर पहलुओं को जाना।

लिसा पिंगले ने उनके फार्म हाउस मोनालिसा पर देश के प्रमुख 30 शिल्पकारों कों निःशुल्क आमंत्रित किया। लिसा पिंगले की बाग प्रिंट के प्रति दीवानगी देखने को मिली। उन्होंने वहीं सें बाग प्रिंट की साड़ी खरीदी और हाथों हाथ ब्लाउज सिलवा कर उन्होंने साड़ी पहन कर बाग प्रिंट को प्रमोट किया।
विज्ञापन


बॉलीवुड डेलीगेट्स एवं बॉलीवुड फिल्म निर्माता गौरी शिंदे एव आर.बाल्की ने बाग प्रिंट मास्टर शिल्पी मोहम्मद युसूफ एवं अब्दुल करीम के परिधानों को बहुत पसंद किया और बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला को बचाने और आगे ले जाने के लिए शिल्प गुरु युसूफ और करीम की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया। मोहम्मद युसूफ़ खत्री ने विरासत कारीगर हाट की तरफ से फ़िल्म निर्माता आर बाल्की को पेंटिंग गिफ्ट की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें