फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: आईसीआरटी अवॉर्ड्स में मध्य प्रदेश का जलवा, चार स्वर्ण और एक रजत अवॉर्ड एमपी के नाम

Thu, 08 Sep 2022 06:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश ने एक बार फिर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (आईसीआरटी) अवॉर्ड्स में जलवा दिखाया है। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने 4 गोल्ड और एक सिल्वर जीता है। 
विज्ञापन
आईसीआरटी अवॉर्ड्स में एमपी टूरिज्म बोर्ड ने 4 गोल्ड और एक सिल्वर जीता है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश ने एक बार फिर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (आईसीआरटी) अवॉर्ड्स में जलवा दिखाया है। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने चार स्वर्ण और एक रजत जीता है। ग्रामीण पर्यटन परियोजना, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, रिस्पॉन्सिबल सोवेनियर डेवलपमेंट परियोजना, प्रोजेक्ट हमसफर इत्यादि परियोजनाओं के लिए यह अवॉर्ड दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आईसीआरटी अवॉर्ड्स रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (ICRT) द्वारा किया जाता है। खास बात यह है कि यह अवॉर्ड पहली बार लंदन से बाहर हो रहे हैं। 

मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने  शिव शेखर शुक्ला (प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड) और डॉ. हेरोल्ड गुडविन (आईसीआरटी के संस्थापक निदेशक और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पार्टनशिप के प्रबंध निदेशक (एमडी)) के साथ विजिताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रदेश का पर्यटन तब तक लोकप्रियता प्राप्त नहीं कर सकता जब तक शासन और स्थानीय समुदाय मिलकर कार्य न करें।  मध्यप्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के सभी प्रयास किए जाएंगे। समारोह में स्वाति उखले एवं साथी उज्जैन द्वारा मालवा के मटकी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अपर प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड विवेक श्रोत्रिय, डायरेक्टर (स्किल) मनोज सिंह सहित विभागीय अधिकारी  और टूर और ट्रैवल ऑपरेटर की संस्था एडीटीओआई के सदस्य मौजूद रहे।

बता दें कि समारोह में 9 कैटेगरी में कुल 26 अवॉर्ड दिए गए। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को इन्क्रीज डायवरसिटी इन टूरिज्म: हॉउ इन्क्लूजिव इज अवर इन्डस्ट्रीज, ग्रोइंग दि लोकल इकोनामिक बेनिफिट, कॉन्ट्रीब्यूटिंग टू कल्चरल हेरीटेज और इन्क्रीज टूरिज्म कॉन्ट्रीब्यूशन टू नेचुरल हेरीटेज एंड बायोडायवरसिटी कैटेगरी में गोल्ड मिला है। साथ ही एक्सेस फॉर दि डिफ्रेन्टलीएबल्ड – एज ट्रेवलर्स, इम्पलाइज एंड हॉलीडे मेकर्स कैटेगरी में सिल्वर अवॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें