फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री फायर पर शिकंजा: मध्यप्रदेश सरकार ने दर्ज कराया केस, 13 साल के बच्चे ने 40 हजार हारने पर कर ली थी खुदकुशी

Mon, 02 Aug 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र के छतरपुर जिले में 13 साल के बच्चे ने इसलिए खुदकुशी कर ली थी कि उसने इस ऑनलाइन गेम के चक्कर में पड़ कर परिवार के 40 हजार रुपये गंवा दिए थे। इस व्यथित करने वाली घटना के बाद राज्य सरकार ने कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को बताया कि ऑनलाइन गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर की जानकारी दी। 

विज्ञापन


राज्य के छतरपुर जिले में 13 साल के बच्चे ने इसलिए खुदकुशी कर ली थी कि उसने इस ऑनलाइन गेम के चक्कर में पड़ कर परिवार के 40 हजार रुपये गंवा दिए थे। इस व्यथित करने वाली घटना के बाद राज्य सरकार ने कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। 

सभी जिलों के एसपी को ऐसे गेम बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
गृह मंत्री मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि छतरपुर में फ्री फायर गेम को लेकर दुखद घटना हुई थी। मामले में यह गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को लत लगाने वाले ऐसे गेम बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें। ये गेम युवा पीढ़ी को लत लगाकर उन्हें भटका रहे हैं और उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। हमने ऐसी कंपनियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू करने के लिए विधि विभाग की राय मांगी है। 
विज्ञापन


छतरपुर के सिविल लाइंस थाने के प्रभारी राजेश बंजारे ने बताया कि फ्री फायर गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ भादंवि की धारा 305 के तहत बच्चों को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले में रुपयों के लेनदेन का पता लगाने के लिए पुलिस की साइबर सेल की मदद ली जा रही है। 

पुलिस के अनुसार खुदकुशी करने वाले बच्चे ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी मां से माफी चाहता है, क्योंकि उसने उसके यूपीआई खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए और वह फ्री फायर गेम खेलने के दौरान यह पैसा हार गया।  इसी तरह की खुदकुशी की घटना प्रदेश के सागर जिले के ढाना इलाके में जनवरी माह में हुई थी। वहां 12 साल के एक बच्चे ने पिता द्वारा मोबाइल पर फ्री फायर नहीं खेलने देने पर नाराज होकर खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें