फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: भोपाल में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मी भी लगे, कमर्शियल सिलिंडर 2700 रु.में देने का दावा

Thu, 12 Mar 2026 04:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच भोपाल में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। 23वीं बटालियन की गैस एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी लाइन में दिखे। जबकि कमर्शियल सिलिंडर 2700 रुपए में देने की बात सामने आई है,जबकि सरकार ने पूरी तरह रोक लगाई है। 
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए लाइन में लगे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध और उससे जुड़ी अफवाहों का असर अब राजधानी भोपाल में भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित होने की चर्चा के बीच गुरुवार को शहर की कई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि गैस लेने के लिए पुलिसकर्मी भी लाइन में खड़े नजर आए। राजधानी के 23वीं बटालियन क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने वालों की भीड़ लग गई। लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण एजेंसी का सर्वर भी बार-बार ठप पड़ता रहा, जिससे वितरण की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
विज्ञापन





घरेलू सिलिंडर पर रोक नहीं, फिर भी बढ़ी भीड़
 फिलहाल कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर लगभग रोक दी गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन संभावित कमी की आशंका के चलते लोग पहले से ही गैस लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ड्यूटी के साथ लाइन में लगे पुलिसकर्मी
गैस एजेंसी पर लाइन में लगे पुलिसकर्मियों ने बताया कि ड्यूटी के साथ-साथ घर की जरूरत के लिए सिलिंडर की व्यवस्था भी करनी पड़ रही है। कई लोगों ने कहा कि उनके घर में अभी गैस मौजूद है, लेकिन आगे की परेशानी से बचने के लिए पहले ही सिलिंडर लेने आए हैं। वहीं कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि उनका गैस सिलिंडर आज ही खत्म हुआ है, इसलिए सुबह से लाइन में लगे हुए हैं।

कमर्शियल सिलिंडर को लेकर अलग संकट
इधर कमर्शियल सिलिंडर को लेकर भी अलग स्थिति देखने को मिल रही है। सरकार द्वारा इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगाए जाने के बावजूद जिन व्यापारियों ने पहले से बुकिंग कराई थी, उन्हें भी सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें
विज्ञापन


2700 रुपए में सिलिंडर देने का दावा
एक छोटे होटल संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गैस एजेंसियां उन्हें 2700 रुपए में कमर्शियल सिलिंडर देने की बात कह रही हैं और इसे नया रेट बताया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से ऐसा कोई नया रेट जारी नहीं किया गया है।  वह मैसेज भी दिखाया, जो कथित तौर पर गैस एजेंसी संचालक ने भेजा था। मैसेज में लिखा था कि आज का रेट 2700 रुपए है। हालांकि इस पूरे मामले पर गैस एजेंसी संचालक खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं कई दुकानदार बढ़े हुए दाम के बावजूद चुपचाप सिलिंडर खरीदने की कोशिश में लगे हैं, ताकि उनका कामकाज बंद न हो।

यह भी पढ़ें-गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी, सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग ठप; मंत्री बोले-पर्याप्त स्टॉक मौजूद

प्रशासन की अपील-अफवाहों पर न दें ध्यान
प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई सामान्य है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरत के अनुसार ही सिलिंडर लें, ताकि अनावश्यक भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति न बने।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें