फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त की ट्रेप कार्रवाई: रिश्वत लेते पकड़ा गया BRC, ऑडिट के नाम पर स्कूलों से मांग रहा था 15,000 रुपये

Thu, 17 Apr 2025 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नर्मदापुरम जिले के केसला तहसील में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) कृष्णकुमार शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भोपाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी), केसला तहसील, जिला नर्मदापुरम को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी कृष्णकुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र पटेल से मध्याह्न भोजन और कांटिंजेंसी फंड के ऑडिट के नाम पर 3,000 रुपये की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही आरोपी ने आवेदक के सर्किल के अन्य 4 स्कूलों से भी प्रति स्कूल 3,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी 15,000 रुपये की अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


आवेदक द्वारा मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश कुमार राठौर को की गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 17 अप्रैल को ट्रेप दल का गठन किया गया। लोकायुक्त टीम ने योजना के तहत आरोपी कृष्णकुमार शर्मा को उसके कार्यालय कक्ष में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किया गया और ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार और आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें