फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: एमपी का विकास पीएम का सपना, जानिए कौन से हैं वो प्रोजेक्ट जो बदलेंगे प्रदेश की किस्मत

Wed, 25 Dec 2024 08:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छतरपुर

सार

Ken-Betwa Linking Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें केन-बेतवा और पार्वत-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं शामिल हैं। इनसे जल संकट और सिंचाई की समस्या दूर होगी। 
विज्ञापन
एमपी पर मेहरबान हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ken-Betwa Linking Project: मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें 'नदी जोड़ो परियोजना' के साथ-साथ सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति और अन्य कई प्रमुख क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगात दी हैं, जिनमें देश की दो महत्वपूर्ण लिंक परियोजनाएं और रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट भी प्रदेश को मिले हैं। इसके अलावा, इंदौर में ईएसआई का आधुनिक अस्पताल और ग्वालियर में हाईटेक एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश का विकास तेजी से होगा और प्रदेश की किस्मत बदलने में मदद मिलेगी।

नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में 17 दिसंबर को एक कार्यक्रम में पार्वत-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस परियोजना से प्रदेश के 13 जिलों के 3217 गांवों को सिंचाई और पेयजल का लाभ मिलेगा। यह परियोजना राजगढ़ सहित मालवा और चंबल क्षेत्र में जल संकट को समाप्त करेगी। इस परियोजना के तहत 6 लाख 13 हजार 520 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई और 40 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अब केन-बेतवा लिंक परियोजना, जो बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित होगी, इससे सिंचाई और पेयजल की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


10 नई औद्योगिक परियोजना की आधारशिला रखी
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर को बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर की नींव रखी थी। इसके अळावा 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी गई। मुरैना के सीतापुर में मेगा लेदर एंड फुटवियर क्लस्टर, इंदौर में रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री पार्क, मंदसौर के इंडस्ट्रियल पार्क का विस्तार और धार इंडस्ट्रियल पार्क की विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में आधारशिला रखी।

रेल परियोजनाओं का शिलान्यास 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी को 17,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें दो हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इसके अलावा नवंबर माह में केंद्रीय कैबिनेट ने भुसावल-खंडवा के बीच तीसरी और 131 किमी की चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी।

तीन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ
प्रदेश के तीन एमबीबीएस कॉलेज का अक्टूबर माह में पीएम ने वर्चुअली लोकार्पण किया। मंदसौर, नीमच और सिवनी मेडिकल कॉलेज 961 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुए हैं। इसी कार्यक्रम में पीएम ने पांच सरकारी नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। इसके अलावा इंदौर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 300 बिस्तर के अस्पताल के उन्नयन की सौगात दी। साथ ही प्रधानमंत्री ने ही प्रदेश में साइबर तहसील का शुभारंभ किया, जिससे जमीन के नामांतरण, रजिस्ट्री और अन्य मामलों का समाधान डिजिटल माध्यमों से त्वरित रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें