फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आज; जानें मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखाई देगा चांद, इस बार ये बात रहेगी खास

Fri, 10 Oct 2025 05:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Karwa Chauth Chand Kab Niklega Time : करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखेंगी। इस बार चांद बड़ा और करीब दिखेगा। मध्यप्रदेश में सिंगरौली में सबसे पहले और आलीराजपुर में सबसे अंत में चंद्रदर्शन होंगे। भोपाल में चांद 8:26 पर निकलेगा।
विज्ञापन
सिंगरौली में सबसे पहले तो आलीराजपुर में आखिरी में निकलेगा चंद्रमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth Moonrise Time Today: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपके शहर में चांद कब निकलेगा। 
विज्ञापन


बिना किसी भेदभाव के सभी को चांदनी देने वाला चंद्रमा इस करवाचौथ पर आपके अपने शहर में कब उदित होगा और इसके कितने देर बाद आप इसका दर्शन कर पाएंगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्वी शहर सिंगरौली में यह सबसे पहले दिखेगा तो पश्चिमी भाग आलीराजपुर में सबसे अंत में दर्शन देना आरंभ करेगा। मध्यप्रदेश की इस पूर्व पश्चिम चंद्रयात्रा में 39 मिनिट का समय लग जाएगा।

ये भी पढ़ें- इंदौर में शुक्रवार से लगेगा जत्रा, शहरवासी ले सकेंगे मराठी व्यंजनों का लुत्फ
विज्ञापन


इस बार चांद का आकार भी दिखेगा बड़ा
सारिका ने बताया कि पूर्वी शहरों में चंद्रमा न केवल जल्दी निकलेगा, वह उन शहरों के कुछ नजदीक भी होगा। जैसे जैसे पश्चिम के ओर बढ़ेंगे उसके उदित होने का समय तो बढ़ेगा ही इसकी पृथ्वी से दूरी कुछ किलोमीटर भी बढ़ती जाएगी। चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 61 हजार 331 किमी होगी जो अलग–अलग शहरों के लिए अलग-अलग होगी। चंद्रमा का 89.3 प्रतिशत भाग चमकता दिखेगा। इस साल करवाचौथ पर यह पृथ्वी के पास में है इसलिए यह अपेक्षाकृत बड़ा दिख रहा होगा।

राजधानी में यह 08:26 पर  उदित होना आरंभ होगा। यह समय क्षितिज से चंद्रमा के निकलना आरंभ होने का है। लगभग 20 मिनट बाद यह पूर्ण आकार और कुछ उंचाई पर आएगा, जब आप इसे पूर्वी आकाश में ठीक से देख पाएंगी। इस प्रकार आप लगभग 08:45 पर ठीक प्रकार से चंद्रदर्शन कर पाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय
शहर चंद्रमा का समय
जबलपुर 08:16  
ग्वालियर 08:16 
सागर 08:19
नर्मदापुरम 08:26 
भोपाल 08:26
उज्जैन 08:33  
इंदौर 08:34

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें