राजधानी के अटल पथ पर 21 जून को सुबह 6 बजे 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इस वर्ष योग दिवस की थीम है- 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाखापत्तनम से संबोधन भी लाइव प्रसारित किया जाएगा, इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास होगा। प्रमुख सचिव आयुष सहित कई विभागीय अधिकारी भी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार ने जिले वार मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी है।
किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद दुर्गादास उइके रहेंगे। देवास- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीवा-उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, इंदौर-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (राजवाड़ा पर)। धार- केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर (मांडव), मंत्री तुलसीराम सिलावट (धार मुख्यालय), झाबुआ- मंत्री निर्मला भूरिया, अलीराजपुर- मंत्री नागर सिंह चौहान, खंडवा- मंत्री कुंवर विजय शाह, उज्जैन- राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, शाजापुर- मंत्री इन्दर सिंह परमार, ग्वालियर- मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, शिवपुरी- मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुरैना-मंत्री एंदल सिंह कंषाना, भिंड-मंत्री राकेश शुक्ला, सिंगरौली- राज्यमंत्री राधा सिंह, सतना- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मऊगंज-सांसद जनार्दन मिश्रा, अनूपपुर- राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, सागर- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, दमोह -राज्यमंत्री लखन सिंह पटेल, पन्ना- राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी, छतरपुर- राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, सीहोर- मंत्री करण सिंह वर्मा, रायसेन- राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राजगढ़-राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, विदिशा- मंत्री विश्वास सारंग, नर्मदापुरम-मंत्री उदय प्रताप सिंह, हरदा- राज्यमंत्री कृष्णा गौर, जबलपुर-मंत्री राकेश सिंह, नरसिंहपुर- मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंडला- मंत्री संपतिया उइके, बड़वानी- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, बुरहानपुर- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मंदसौर- सांसद सुधीर गुप्ता, श्योपुर- सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, सीधी- सांसद राजेश मिश्रा, उमरिया- सांसद शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया), कटनी -सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, छिंदवाड़ा- सांसद बंटी विवेक साहू, सिवनी- सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट- सांसद भारती पारधी, खरगोन- विधायक बालकृष्ण पाटीदार, रतलाम- विधायक मथुरालाल डामर, आगर मालवा- विधायक माधवसिंह मधु गेहलोत, नीमच-विधायक दिलीपसिंह परिहार, गुना- विधायक पन्नालाल शाक्य, अशोकनगर- विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव, दतिया- विधायक प्रदीप अग्रवाल, मैहर- विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, शहडोल- विधायक जयसिंह मरावी, टीकमगढ़- विधायक हशिंकर खटीक, निवाड़ी-विधायक अनिल जैन, बैतूल- विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल, डिंडौरी- विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, पांढुर्णा-नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े।