फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में भी अव्वल

Thu, 04 Mar 2021 08:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
indore nagar nigam
विज्ञापन
देश के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक 2020’ में इंदौर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की एक आला अधिकारी ने इस कामयाबी का श्रेय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने को दिया। 
विज्ञापन


इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर के शीर्ष स्थान हासिल करने से हमारा हौसला बढ़ा है और हम बेहतर काम के लिए प्रेरित हुए हैं। हम बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कई अहम परियोजनाएं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं की सुविधाजनक आपूर्ति की दिशा में भी हमने अच्छा काम किया है। नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक की स्पर्धा में हमें इन कारकों का फायदा मिला।

दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे पर भोपाल
आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर का नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक 2020 बृहस्पतिवार को घोषित किया। इसकी अंतिम रैंकिंग में इंदौर ने 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान भोपाल ने हासिल किया।
विज्ञापन


पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर के लिए झोंकी ताकत
ये नतीजे ऐसे समय घोषित किए गए हैं, जब लगातार चार बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब अपने नाम कर चुका इंदौर वर्ष 2021 के आसन्न स्वच्छता सर्वेक्षण में जीत के इस सिलसिले को कायम रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इन्दौर देश भर में अव्वल रहा था। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर की मौजूदा आबादी 30 लाख से ज्यादा आंकी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें