फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

Sat, 15 Aug 2026 10:09 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कुंवर विजय शाह समेत अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराया। समारोहों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव - फोटो : Jansampark MP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह समेत अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

मंत्री विजय शाह - फोटो : Amar Ujala
खंडवा में मंत्री विजय शाह मौजूद रहे
खंडवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने जिले के मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इस दौरान जिला कलेक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा और एसपी अगम जैन मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने आसमान में तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे छोड़े। साथ ही उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस जवानों ने हर्ष फायर किया।

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : Amar Ujala
देवास में कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और आमजन मौजूद रहे। समारोह में परेड ने मंत्री को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल और विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड के अनुशासन और कदमताल ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य लगातार कृषि, रोजगार, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और मध्य प्रदेश को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए। उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

मंत्री करण सिंह वर्मा - फोटो : Amar Ujala
हरदा में मंत्री करण सिंह वर्मा ने फहराया तिरंगा
हरदा जिलेभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान, मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मंत्री वर्मा ने जिले की विकास उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के बधाई संदेश का वाचन किया तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें