फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime News: पति को दूसरी महिला के संबंध बनाते नहीं देख सकती, यह लिखकर पत्नी ने लगा ली फांसी

Tue, 25 Apr 2023 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाकर महिला ने फांसी लगा ली। दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। छह साल का बेटा भी है। 
विज्ञापन
भोपाल की एक महिला ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक महिला ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। वह उसके साथ रात बिताते हैं। मैं अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाते देख नहीं सकती और न ही मैं उन्हें छोड़ सकती। इस वजह से मैं अपनी जिंदगी समाप्त कर रही हूं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला का एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस मायके वालों के साथ पति और ससुराल वालों के बयान दर्ज करेगी। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसारा रानू कुडोका पुत्री बालसिंह वीरपाचे (30) ने ग्यारह सौ क्वार्टर स्थित अपने मायके में सोमवार रात फांसी लगा ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट से कारणों का खुलासा हुआ है। करीब सात साल पहले माता मंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। उसका छह साल का बेटा है। रानू कुडोपा 15 दिन पहले अपने पति से कहासुनी के बाद मायके में आकर रहने लगी। 

विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक सुनील देशमुख ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर रानू के पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाने नहीं देख सकती और मैं पति को छोड़ भी नहीं सकती हैं। ऐसी स्थिति में मैं आत्महत्या कर रही हूं। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मायके और ससुराल वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें