छोटा भाई विवेक, और हत्या करने वाला बड़ा भाई ओमकार
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र के भीम नगर में एक दिल दहाला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई का जींस का पैंट पहनने के कारण वह इतना नाराज हुआ कि उसने अपने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों भाई वेटर थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि घटना के समय पिता भी घर पर ही थे।
अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय मुन्ना गिरि भीम नगर में रहता है और मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसके साथ 22 वर्षीय बेटा ओमकार गिरि और 19 वर्षीय विवेक गिरि भी रहता है। ओमकार गिरि के जींस के पैंट व अन्य कपड़े कभी कभार छोटा भाई विवेक गिरि पहन लेता था। रविवार रात भी विवेक ने अपने बड़े भाई का जींस का पैंट पहन लिया था। रात करीब दो बजे विवेक घर लौटा तो ओमकार ने देखा कि उसका पैंट पहन कर छोटा भाई गया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में देर रात विवाद हुआ। इसी बीच करीब तीन बजे ओमकार ने छोटे भाई विवेक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ओमकार फरार हो गया।
ये भी पढ़ें-
शराब तस्करों को रोकने पर बदमाशों ने ठेकेदार पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, चाचा-भतीजे की मौत
भोपाल छोड़कर भाग रहा था आरोपी
सोमवार सुबह छह बजे पड़ोसियों ने थाने को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी बड़े भाई ओमकार की तलाश कर रही थी, जिसे भोपाल रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। पुलिस का तर्क है कि आरोपी भोपाल छोड़कर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
ये भी पढ़ें-
शिक्षक को जिंदा जलाने का मामला, इटारसी का आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने की आशंका
पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी
डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि देर रात करीब दो बजे से दोनों भाइयों में विवाद हो रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे के बाद पिता ने पड़ोसियों को हत्या किए जाने की सूचना दी। करीब तीन बजे के आसपास हत्या की गई। पिता का तर्क था कि वह सुबह जागे तब उसे हत्या किए जाने का पता चला। पुलिस पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि दोनों भाइयों में देर रात विवाद होता रहा और उसी झुग्गी में रहने वाले पिता की नींद न खुले, ऐसा संभव नहीं हो सकता। अगर पिता को हत्या की जानकारी रात में हुई तो उसने समय पर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? इस कारण पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।