फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज 2024 : प्रदेशभर में लग रहे कैंप ताकि हज पर जाने वाले सीखकर जाएं, पूरे हो सकें अरकान

Wed, 24 Apr 2024 03:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

जून में होने वाले हज के लिए अगले महीने से हजयात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। अकीदत और उमंग के साथ हज सफर पर पहुंचने वालों को सऊदी अरब में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रदेशभर में तरबियती (सिखाने) के कैंप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
भोपाल में हज पर जाने वालों की सुविधा के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में शामिल हज के लिए अब तैयारियां शुरू हो गई हैं। जून में होने वाले हज के लिए अगले महीने से हजयात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। अकीदत और उमंग के साथ हज सफर पर पहुंचने वालों को सऊदी अरब में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही वे अपना मुकम्मल (सम्पूर्ण) हज सभी जरूरी अरकान (क्रियाओं) के साथ करके लौटें, इसके लिए प्रदेशभर में तरबियती (सिखाने) के कैंप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान हज प्रशिक्षक, उलेमा और सफर के जानकार हाजियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में हज का एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप 28 अप्रैल को मस्जिद लियाकत मार्केट न्यू कबाड़खाना, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के सूत्रधार असमत सिद्दीकी गुड्डू ने बताया कि इस मौके पर काज़ी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदव़ी, मुफ्ती-ए-शहर अबुल कलाम का़समी और अन्य उलेमा हज के फ़रीज़े पर जाने वाले हाजियों  की तरबियत करेंगे। असमत ने बताया कि इस दौरान हज की बारीकियों को, ज़ियारत ए मदीना तय्यबा के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 8.30 से शाम तक जारी रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए असमत सिद्दीकी गुड्डू से उनके मोबाइल नंबर 7869427289 और 9425372245 पर संपर्क किया जा सकता है।

चल रहा स्वागत दावतों का दौर
प्रदेश के चयनित हाजियों के लिए प्रदेशभर में अलग-अलग स्वागत दावतें आयोजित की जा रही हैं। सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक आयोजन कर हाजियों को हार फूल से सम्मानित किया जा रहा है और उनसे दुआओं की दरख्वास्त की जा रही है। हज पर जाने वाले लोगों के करीबी व्यक्तिगत दावतें करके भी हाजियों का इस्तकबाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें