प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 का शुभारंभ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की।
समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की 18 नीतियों का शुभारंभ किया। इन नीतियों के माध्यम से औद्योगिक, लॉजिस्टिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शहरी विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री ने राज्य की विकास प्रदर्शनी और ‘प्रोग्रेस वॉल’ का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। ‘मध्य प्रदेश: अनंत संभावनाएं’, जो राज्य की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित थी, और ‘इंडिया ग्रोथ स्टोरी’, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वैश्विक आर्थिक विकास को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च की गई नीतियां